फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस-जे 2018 का कटऑफ जारी

विज्ञापन
PCS-J 2018 cutoff released
विज्ञापन
नोट: सभी केंद्र
विज्ञापन

-------------
पीसीएस जे-2018 का कटऑफ जारी
0 मुख्य परीक्षा, अंतिम चयन परिणाम के प्राप्तांक भी वेबसाइट पर उपलब्ध
प्रयागराज, 12 सितंबर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने बृहस्पतिवार को पीसीएस जे-2018 की मुख्य परीक्षा और अंतिम चयन परिणाम के कटऑफ अंक एवं प्राप्तांक जारी कर दिए। कटऑफ अंक एवं प्राप्तांक आयोग की वेबसाइट पर 19 सितंबर तक उपलब्ध रहेंगे। परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार अभ्यर्थी अनुक्रमांक एवं जन्म तिथि के आधार पर कटऑफ अंक एवं प्राप्तांक देख सकते हैं।
इस संबंध में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत प्रार्थनापत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे और न ही उस पर विचार किया जाएगा। अंतिम चयन परिणाम के तहत अनारक्षित वर्ग का अधिकतम/न्यूनतम कटऑफ अंक 678/560 अंक, अनूसूचित जाति का 554/475, अनुसूचित जनजाति का 487/352, अन्य पिछड़ा वर्ग का 559/503, डीएफएफ का 588/465 अंक है। वहीं, सभी महिला अभ्यर्थी अपनी-अपनी श्रेणी के कटऑफ के तहत सम्मिलित हैं। इसके अलावा मुख्य परीक्षा परिणाम के तहत अनारक्षित वर्ग का अधिकतम/न्यूनतम कटऑफ अंक 616/443, अनुसूचित जाति का 535/363, अनुसूचित जनजाति का 429/300, अन्य पिछड़ा वर्ग का 588/409, डीएफएफ का 517/401 अंक है जबकि महिला अभ्यर्थियों का कटऑफ उनकी मूल श्रेणी के तहत सम्मिलित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
वैज्ञानिक अधिकारी के एक पद का रिजल्ट घोषित
प्रयागराज, 12 सितंबर। वैज्ञानिक अधिकारी (ब्रेन मैपिंग अनुभाग) विधि विज्ञान प्रयोगशाला के एक अनारक्षित पद पर हिमांशु पांडेय को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने बृहस्पतिवार को इस पद के लिए हुई सीधी भर्ती परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया। इस पद पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 11 सितंबर को आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें