फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC: सोरांव, सहसों, हनुमानगंज में भी पीसीएस परीक्षा के बनाए गए केंद्र, जिला मुख्यालय से है 20 से 25 किमी दूर

Thu, 19 Dec 2024 06:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शासन ने भी केंद्र निर्धारण के नियमों को शिथिल करते हुए मुख्यालय से अधिकतम 10 किमी की दूरी तक परीक्षा केंद्र निर्धारण की अनिवार्यता को हटा लिया लेकिन केवल सरकारी व एडेड संस्थानों को ही परीक्षा केंद्र बनाए जाने का निर्णय बरकरार रखा। ऐसे में एक दिन की परीक्षा के लिए केंद्र तो मिल गए लेकिन इनमें से कई केंद्र जिला मुख्यालय से 20 से 25 किमी दूर हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा-2024 के लिए इस बार जिला मुख्यालय से 20 से 25 किमी दूर तक केंद्र बनाए गए हैं। पहले सत्र की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू हो जाएगी और 45 मिनट पहले केंद्र में प्रवेश बंद कर दिए जाएंगे। ऐसे में अभ्यर्थियाें को सुबह 8:45 बजे से पहले परीक्षा केंद्रों में पहुंचना होगा।

विज्ञापन


केंद्र निर्धारण की नीति सख्त किए जाने के कारण उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को एक दिन में परीक्षा कराने के लिए पर्याप्त संख्या में केंद्र नहीं मिल रहे थे। इसी वजह से आयोग ने परीक्षा दो दिन कराने का निर्णय लिया लेकिन अभ्यर्थियों ने इसका विरोध किया और सड़क पर उतर आए। अभ्यर्थियों के आंदोलन के कारण आयोग को अपना निर्णय वापस लेना पड़ा।

शासन ने भी केंद्र निर्धारण के नियमों को शिथिल करते हुए मुख्यालय से अधिकतम 10 किमी की दूरी तक परीक्षा केंद्र निर्धारण की अनिवार्यता को हटा लिया लेकिन केवल सरकारी व एडेड संस्थानों को ही परीक्षा केंद्र बनाए जाने का निर्णय बरकरार रखा। ऐसे में एक दिन की परीक्षा के लिए केंद्र तो मिल गए लेकिन इनमें से कई केंद्र जिला मुख्यालय से 20 से 25 किमी दूर हैं।
विज्ञापन


22 दिसंबर को प्रस्तावित पीसीएस परीक्षा के लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों में 1331 केंद्र बनाए गए हैं और इनमें से 51 केंद्र प्रयागराज में हैं। इस बार पीसीएस परीक्षा के लिए कौड़िहार, हनुमानगंज, सोरांव, करछना, सहसों में भी केंद्र बनाए गए हैं, जो मुख्यालय से 20-25 किमी दूर हैं। झूंसी व नैनी में भी परीक्षा केंद्र हैं। पहली बार उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, फाफामऊ व प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

प्रयागराज की तरह अन्य जिलों में भी मुख्यालय से 20 से 25 किमी की दूरी तक केंद्र बनाए गए हैं। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा दो सत्रों में सुबह 9:30 से 11:30 बजे व दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक होनी है। अभ्यर्थियाें को परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 1 घंटा 30 मिनट पहले केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा और 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। हालांकि, सभी केंद्र मुख्य मार्गों पर हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को केंद्र तक पहुंचने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें