मुख्य परीक्षा प्रयागराज और लखनऊ में दो सत्रों में सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे और अपराह्न दो से शाम पांच बजे तक होगी। 26 सितंबर को पहले सत्र में सामान्य हिंदी एवं दूसरे सत्र में निबंध की परीक्षा होगी। 27 सितंबर को सामान्य अध्ययन पहले एवं दूसरे प्रश्नपत्र, 28 सितंबर को सामान्य अध्ययन तीसरे एवं चौथे प्रश्नपत्र और 29 सितंबर को सामान्य अध्ययन के पांचवें एवं छठवें प्रश्नपत्र की परीक्षा क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय सत्र में होगी।
इस बार पीसीएस मुख्य परीक्षा के पाठ्यक्रम में व्यापक बदलाव किए गए हैं। मुख्य परीक्षा से वैकल्पिक विषय हटा दिए गए हैं और इनकी जगह सामान्य अध्ययन के यूपी विशेष दो नए प्रश्नपत्र शामिल किए गए हैं। इसकी परीक्षा आखिरी दिन यानी 29 सितंबर को होगी, जिसमें केवल यूपी से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।