फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PCS 2021 Interview : साक्षात्कार के अंतिम दिन अभ्यर्थियों से पूछे गए उलझाउ सवाल

Fri, 05 Aug 2022 09:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एक अभ्यर्थी साक्षात्कार बोर्ड ने पूछा कबीर के जीवन क्या उद्देश्य था, कबीर के समकालीन कवियों के नाम बताईये। नाथ संप्रदाय के कुछ लोगों का नाम बताईये। प्लेट टैक्टानिक और धारवाड़ रॉक में क्या है।
विज्ञापन
यूपीपीएससी : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की पीसीएस 2021 के साक्षात्कार में अंतिम दिन अभ्यर्थियों से अटपटे सवाल पूछे गए। एक अभ्यर्थी से पूछा गया। निष्ठा और दिक्षा क्या है। एक अन्य अभ्यर्थी से पूछा गया भूगोल की तीन यूनिक चीजे क्या हैं। हाल ही में पश्चिम बंगाल में कौन सा विवाद चल रहा है। इस पर भी सवाल पूछा गया। 

विज्ञापन



एक अभ्यर्थी साक्षात्कार बोर्ड ने पूछा कबीर के जीवन क्या उद्देश्य था, कबीर के समकालीन कवियों के नाम बताईये। नाथ संप्रदाय के कुछ लोगों का नाम बताईये। प्लेट टैक्टानिक और धारवाड़ रॉक में क्या है। वहीं एक अन्य अभ्यर्थी से पूछा गया कि यदि आप एक एसडीएम है, आप को शहर में वृक्षारोपण करना है और फंड नहीं है तो आप इस अभियान को कैसे सफल बनाएंगे। इसके अलावा अभ्यर्थी से पूछा गया कि ड्रोन का उपयोग आपदा प्रबंधन में कैसे करेंगे आदि सवाल अभ्यर्थियों से पूछे गए। 

विज्ञापन

25 अभ्यर्थियों ने छोड़ दिया इंटरव्यू
पीसीएस 2021 में साक्षात्कार के लिए आयोग ने कुल 1285 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें से कुल 1260 अभ्यर्थी ही शामिल हुए। 25 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 21 जुलाई से साक्षात्कार शुरु हुआ था। कुल 16 दिनों में इंटरव्यू पूरा हुआ। अंतिम दिन अभ्यर्थी कम होने के चलते एक सत्र में साक्षात्कार निर्धारित था। 


आयोग अगले सप्ताह में कर सकता है अपील 
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग पीसीएस 2021 प्रारंभिक परीक्षा को रदद किए जोन के लिए फैसले को अगले सप्ताह चुनौती दे सकता है। इसके लिए आयोग तैयारियों में जुटा हुआ है।  जल्द ही कोर्ट में फै सले के विरुद्ध अपील दाखिल की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें