फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : एसआरएन में ओपीडी और ओटी सेवाएं बंद होने से मरीज परेशान, वेतन न मिलने पर सभी डॉक्टर हड़ताल पर

Wed, 20 Dec 2023 02:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एसआरएन अस्पताल में रोजाना हजारों मरीजों की भीड़ होती है। बुधवार को डॉक्टरों की हड़ताल के चलते मरीज काफी परेशान हुए। चार माह से वेतन न मिलने के कारण अस्पताल के सभी चिकित्सक हड़ताल पर चले गए।
विज्ञापन
वेतन न मिलने से नाराज एसआरएन के चिकित्सकों ने ठप किया कामकाज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार माह से वेतन न मिलने से नाराज स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के चिकित्सक हड़ताल पर चले गए हैं। ओपीडी और ओटी सेवा ठप होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। डॉक्टरों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते इलाज के लिए आए मरीज इधर उधर भटकते देखे गए। पहले से निर्धारित कई आपरेशन नहीं हुए। 

 

एसआरएन अस्पताल में रोजाना हजारों मरीजों की भीड़ होती है। बुधवार को डॉक्टरों की हड़ताल के चलते मरीज काफी परेशान हुए। चार माह से वेतन न मिलने के कारण अस्पताल के सभी चिकित्सक हड़ताल पर चले गए। उनका कहना है कि जब तक वेतन नहीं दिया जाता है तब तक वह काम नहीं करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें