फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : सीएचसी अधीक्षक डॉ. भरत पाठक का लखनऊ मेदांता में निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Wed, 20 Dec 2023 01:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाबा बेलखरनाथ धाम परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा के प्रति ईश्वर से शांति की कामना की गई।
विज्ञापन
डॉ. भरत पाठक। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोहंडौर में तैनात सीएचसी अधीक्षक डॉ. भरत पाठक (50) का लखनऊ मेदांता में बुधवार को निधन हो गया। वह प्रयागराज के रहने वाले थे और लिवर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से सीएचसी में शोक की लहर दौड़ गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाबा बेलखरनाथ धाम परिसर में शोकसभा का आयोजन किया गया।दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा के प्रति ईश्वर से शांति की कामना की गई। इस दौरान अधीक्षक डॉक्टर आरिफ हुसैन, डॉ. इरफान अली, डॉ. अभिजीत सिंह, लैब टेक्नीशियन दिलीप गुप्ता, धीरज सिंह, बीएस स्वाति, प्रमोद कुमार शर्मा, सोमेश्वर गुप्ता, अनूप शर्मा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें