फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सीएम के आने के एक घंटे पहले एसआरएन अस्पताल के बाहर रोके गए मरीज, लोगों में आक्रोश

Mon, 23 Dec 2024 06:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज पहुंचे सीएम योगी ने न्यू ओपीडी ब्लॉक और बर्न वार्ड का जायजा लिया। यहां पर चल रहे अन्य कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री के आगमन के चलते मरीजों और तीमारदारों का प्रवेश रोक दिया गया था।
विज्ञापन
सीएम के आने के पहले अस्पताल के बाहर रोके गए मरीज और तीमारदार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज पहुंचे सीएम योगी ने न्यू ओपीडी ब्लॉक और बर्न वार्ड का जायजा लिया। यहां पर चल रहे अन्य कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री के आगमन के चलते मरीजों और तीमारदारों का प्रवेश रोक दिया गया था। इसको लेकर मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री के जाने के बाद मरीजों को आने की अनुमति दी गई। स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल में मुख्यमंत्री के आगमन पर एक घंटे से ही ट्रामा सेंटर के बाहर मरीजों को रोक दिया गया था। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


अस्पताल में इलाज कराने के लिए पहुंचे मरीजों को अंदर प्रवेश न मिलने पर उनमें काफी आक्रोश देखा गया। मरीजों ने कहा कि उन्हें दवा नहीं मिल पा रही है। अस्पताल में जाने नहीं दिया जा रहा है। एक एंबुलेंस भी काफी देर तक भीड़ में फंसी रही। लोगों के शोरगुल करने पर किसी तरह से एंबुलेंस को पुलिस ने अस्पताल के भीतर दाखिल किया। 
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें