फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथरचट्टी के कलाकार चुने गए

विज्ञापन
Patharchatti news - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। श्री पथरचट्टी रामलीला कमेटी की ओर से मंचित होने वाली रामलीला ‘कथा रामराज की’ के लिए रविवार को कलाकारों के चयन का पहला चरण पूरा हुआ। इसके तहत फिर सनी गुप्ता को राम और भानुप्रिया त्रिपाठी को सीता की भूमिका के लिए चयनित किया गया।
विज्ञापन

इसी क्रम में सचिन श्रीवास्तव को लक्ष्मण, श्याम साधु को भरत, देव मिश्रा को शत्रुघ्न, नितिन जयसवाल को हनुमान, नवीन वर्मा को सुग्रीव, मनीष श्रीवास्तव को सुमंत, इकबाल अहमद को केवट, सुरेंद्र काला को निषाद राज तथा कुंभकर्ण की भूमिका के लिए चुना गया। इसी तरह ऋतंधरा मिश्रा को कौशल्या और मंदोदरी, कैकेयी के लिए दीपा केसरवानी,मांडवी, मंथरा, अहिल्या, मेनका और सती अनुसूइया की भूमिका के लिए रति श्रीवास्तव चुनी गई हैं।
चयन समिति में रामलीला संयोजक रामचंद्र पटेल, निर्देशक अश्विनी अग्रवाल, प्रवक्ता लल्लू लाल गुप्त ‘सौरभ’ के साथ सहयोगियों में सुबोध सिंह. राजीव गुप्ता ‘बिट्टू’ आदि शामिल थे। चयन का अगला चरण अठारह अगस्त को होगा, जिसमें बाकी कलाकार चुने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें