क्षेत्र के छीड़ी गांव में स्थित प्राचीन पथरबंदी महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 1.94 लाख शासन द्वारा स्वीकृत किए जाने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है। रविवार को मंदिर के ट्रस्टी एवं स्थानीय लोगों की बैठक संपन्न हुई।
अध्यक्ष मातृदत्त पांडेय ने बताया कि मंदिर के गर्भगृह को मूल रूप में ही रखा जाना आवश्यक है। बैठक में मंदिर के विकास, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और पर्यटन विभाग से स्वीकृत विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान ट्रस्टियों ने मंदिर परिसर में विश्रमालय, स्वागत द्वार, यात्री शेड, पेयजल सुविधा, शौचालय, सोलर लाइट, बाउंड्रीवाल सहित कई विकास कार्यों समयबद्ध तरीके से पूरा कराने पर जोर दिया। कहा गया कि सभी कार्य शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप ई टेंडरिंग प्रक्रिया के माध्यम से कराए जाएंगे।
मौके पर श्रवण कुमार शुक्ला, राम सुफल ओझा, आशुतोष शुक्ला, सुमंत भार्गव, दीपक तिवारी, नीरज शुक्ला, मुकेश उपाध्याय और नंद कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।