फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंजलि स्कूल वार्षिकोत्सव : कलर ऑफ लाइफ में केजी के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 01 Dec 2024 04:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

 रंगोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने विविध गीतों पर नृत्य कला का मनमोहक प्रदर्शन किया। प्रयागराज हमारी पहचान इस प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों ने गंगा यमुना तथा सरस्वती के अद्भुत मिलन को नृत्यमय नाट्य रूप में प्रस्तुत किया। अंत में दर्शकों के प्रति कृतज्ञता का भाव दर्शाने के लिए बच्चों ने ग्रेटफुल हार्टस नामक नृत्य किया जिसे सभी की वाहवाही मिली।
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पतंजलि नर्सरी  स्कूल में रविवार को कक्षा केजी के बच्चों ने अपना वार्षिकोत्सव दो भागों में मनाया। प्रथम भाग की मुख्य अतिथि डॉक्टर ऋतु जैन (बाल चिकित्सक, निदेशक मोहक हॉस्पिटल) और द्वितीय भाग के डॉक्टर अर्पित बंसल (लेप्रोस्कोपिक, आंको सर्जन, निदेशक जीवन ज्योति हॉस्पिटल) रहे। कार्यक्रम की थीम कलर्स ऑफ़ लाइफ थी। रंग हमारे जीवन में सजीवता तथा सुंदरता लाते हैं। इस बात को नन्हे बच्चों ने अपने नृत्य, गायन तथा नाटक से चरितार्थ किया।

विज्ञापन


कार्यक्रम का आरंभ गणपति वंदना से हुआ जिसमें पीले तथा नारंगी रंग के वस्त्रों से सुसज्जित बच्चों ने गणेश जी का आह्वान करके कार्यक्रम के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद बाल कलाकारों ने अभिनंदन गीत द्वारा सभी उपस्थित जनों का स्वागत किया। अगली प्रस्तुति रेनबो फिश नाटक था, जिसने जीवन में प्रेम तथा मित्रता के महत्व को दर्शाया।

 रंगोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने विविध गीतों पर नृत्य कला का मनमोहक प्रदर्शन किया। प्रयागराज हमारी पहचान इस प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों ने गंगा यमुना तथा सरस्वती के अद्भुत मिलन को नृत्यमय नाट्य रूप में प्रस्तुत किया। अंत में दर्शकों के प्रति कृतज्ञता का भाव दर्शाने के लिए बच्चों ने ग्रेटफुल हार्टस नामक नृत्य किया जिसे सभी की वाहवाही मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।
विद्यालय अध्यक्ष डॉ कृष्णा गुप्ता ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी अभिभावकों से कहा कि बच्चे भगवान की अमूल्य देन हैं। हमें उनका प्रेम और समझदारी से पालन पोषण करना चाहिए और सभी अभिभावकों को बच्चों के स्वतंत्रता के अधिकार के बारे में पता होना चाहिए ।

विद्यालय निर्देशक रेखा बैद गुप्ता ने कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि बच्चे ही हमारे जीवन के वास्तविक रंग हैं । हमें अपने बच्चों के लिए स्वयं को भी शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हमारा विद्यालय हमेशा नवीनता की दिशा में प्रयास करता है। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य  तथा प्रसन्नता पर बल दिया।

मुख्य अतिथि डॉक्टर ऋतु जैन ने स्वास्थ्यवर्धक तथा पोषक भोजन के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें प्रतिदिन कुछ समय प्रकृति के साथ बिताना चाहिए तथा शारीरिक क्रियाकलाप करने चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर अर्पित बंसल ने कहा कि प्रकृति से गहरा जुड़ाव होना महत्वपूर्ण है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए निरंतर अभ्यास अत्यंत आवश्यक है। इसके अतिरिक्त उन्होंने जीवन के प्रति उचित दृष्टिकोण पर बल दिया। कहा कि प्लास्टिक का उपयोग बहुत हानिकारक है। कार्यक्रम का संचालन शिल्पा निघोसकर तथा ऋचा यादव ने किया। अंत में वंदना अग्रवाल ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें