फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटोमेटिक सेंसर कैमरे से बस स्टेशन पर होगी यात्रियों की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज । रोडवेज बस संचालन की सुगबुगाहट के बीच रोडवेज प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रयागराज के सिविल लाइंस बस स्टेशन पर रोडवेज द्वारा हेवी ड्यूटी ऑटोमेटिक थर्मल सेंसर कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा बसों में चढ़ने वाले यात्रियों के हाथ भी पहले सैनिटाइज करवाए जाएंगे। रोड पर प्रशासन ने तय किया है कि बसों में सफर करने वाले यात्री निर्धारित स्टॉप पर ही चढ़ या उतर सकेंगे। रोडवेज के प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने प्रयागराज समेत सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों से कहा है कि वह बसों को नियमित रूप से सैनिटाइज करवाएं। रोडवेज के बस स्टेशनों की भी हर 6 घंटे बाद साफ-सफाई भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने हेवी ड्यूटी ऑटोमेटिक थर्मल सेंसर कैमरे लगवाने का भी निर्देश दिया है। ताकि बस स्टेशन पर बसों में चढ़ने वाले यात्रियों का पहले ही तापमान ले लिया जाए। बताया जा रहा है यह कैमरे उन्हीं बस स्टेशनों पर लगाए जाएंगे जहां प्रतिदिन 5000 से ज्यादा यात्रियों की आवाजाही है। यह कैमरा प्रति सेकंड 30 यात्रियों का तापमान नाप सकता है। यह तस्वीरें भी ले सकता है और तापमान अधिक होने पर अलार्म एवं रेड लाइट के माध्यम से चेतावनी भी देगा। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने बताया कि बस संचालन जब भी शुरू होगा तब बसों में सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखने के साथ ही यात्रियों को बिना मास्क उसमें प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बसों में चढ़ने के पूर्व हर एक यात्री के हाथ भी सैनिटाइज करवाने की तैयारी है। इसके अलावा बसों में चालक परिचालक एवं बस स्टेशन और वर्कशॉप में सभी कर्मचारियों के ड्यूटी पर आने के तापमान नापने के लिए थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें