ट्रेन में छह एसी तृतीय श्रेणी के कोच, एक एसएलआर कोच, एक एसएलआरडी कोच, चार सामान्य श्रेणी और दस स्लीपर बोगियां हैं। ट्रेन संख्या 04145 प्रयागराज से रात 9:30 बजे छूटेगी, फतेहपुर के रास्ते कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रात 12:15 बजे आएगी।
रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज से दिल्ली तक सुपरफास्ट ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 15, 17 व 19 अगस्त को प्रयागराज से चलेगी। दिल्ली से यह ट्रेन 16, 18 व 20 अगस्त को चलकर प्रयागराज तक आएगी। ट्रेन में छह एसी तृतीय श्रेणी के कोच, एक एसएलआर कोच, एक एसएलआरडी कोच, चार सामान्य श्रेणी और दस स्लीपर बोगियां हैं। ट्रेन संख्या 04145 प्रयागराज से रात 9:30 बजे छूटेगी, फतेहपुर के रास्ते कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रात 12:15 बजे आएगी।
विज्ञापन
यहां पर पांच मिनट रुकने के बाद इटावा, टूंडला, अलीगढ़ के रास्ते सुबह 8:55 बजे पर दिल्ली स्टेशन पर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 04146 पर सुबह 9:30 बजे चलकर शाम चार बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आएगी और पांच मिनट रुकने के बाद प्रयागराज के लिए रवाना होगी और शाम 7:45 बजे यह प्रयागराज पहुंचेगी। संवाद
18 अगस्त से तेजस एक्सप्रेस का टूंडला में ठहराव
रेलवे बोर्ड ने तेजस एक्सप्रेस को टूंडला स्टेशन पर रोकने का फैसला लिया है। लखनऊ से नई दिल्ली और नई दिल्ली से लखनऊ तक अप व डाउन को चलने वाली ट्रेन तेजस को 18 अगस्त से दो मिनट के लिए स्टॉपेज दिया जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन नंबर 82501 लखनऊ से नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस सुबह 9:40 बजे टूंडला पहुंचकर दो मिनट रुकने के बाद 9:42 बजे चलेगी। ट्रेन नंबर 82502 नई दिल्ली से लखनऊ तेजस एक्सप्रेस शाम 5:57 बजे टूंडला पहुंचकर दो मिनट के बाद 5:59 बजे रवाना होगी।