फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : एसी फेल होने पर सूबेदारगंज में स्पेशल ट्रेन के यात्रियों का हंगामा, टीईटी को बनाया बंधक

Sat, 20 Jun 2026 05:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

झांसी से खुर्दा जा रही स्पेशल ट्रेन (01929) का एसी फेल होने से शुक्रवार को सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर हंगामा हुआ। कोच नंबर बी-2 गैस चैंबर में तब्दील हो गया।
विज्ञापन
रेलवे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी से खुर्दा जा रही स्पेशल ट्रेन (01929) का एसी फेल होने से शुक्रवार को सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर हंगामा हुआ। कोच नंबर बी-2 गैस चैंबर में तब्दील हो गया। उमस के मारे लोगों का बुरा हाल हो गया। यात्रियों ने ड्यूटी पर तैनात टीटीई को बंधक जैसी स्थिति में घेरकर नीचे उतार लिया। इस दौरान असहाय टीटीई अधिकारियों के सामने फोन पर मिन्नतें करता नजर आया। उधर यात्री भी अड़े रहे कि जब तक कूलिंग ठीक नहीं हो जाती तब तक ट्रेन नहीं चलने दी जाएगी।

विज्ञापन


इटावा के यात्री अंकित अग्रवाल द्वारा रेल मदद और सोशल मीडिया पर एसी कूलिंग ठीक ना होने की गुहार लगाई। यात्रियों का कहना था कि जब वह किराया ज्यादा दे रहे हैं तो ऐसी असुविधा क्यों। करीब डेढ़ घंटे तक सूबेदारगंज स्टेशन पर ट्रेन खड़ी रही। तकनीकी टीम भी मौके पर पहुंची लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। इसके बाद ट्रेन के एसी कोच की कूलिंग ठीक किए बगैर उसे आगे रवाना कर दिया गया। इस बारे में मंडल पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर टीम मौके पर पहुंची थी और यात्रियों की मदद कर ट्रेन को आगे रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें