करीब दो घंटे ठहराव के बाद 12 बजे जाैनपुर से ट्रेन रवाना हुई। इसके बाद जब ट्रेन वाराणसी पहुंची तो वहां भी ट्रेन को दो घंटे रोककर एसी ठीक करने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शाम को 6:30 बजे जब ट्रेन छिवकी स्टेशन पहुंची तो यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया और फिर हंगामा करने लगे। इसके बाद खराब एसी को सुधारने के लिए एकबार फिर टेक्नीशियन टीम को मौके पर बुलाया गया। करीब चार घंटे मशक्कत के बाद भी एसी चालू नहीं किया जा सका। फिर किसी तरह यात्रियों को समझा बुझाकर ट्रेन को रवाना किया गया।
यात्री बोले- जाैनपुर, वाराणसी में भी नहीं ठीक किया जा सका एसी
ट्रेन के बी-थ्री कोच में यात्रा कर रहे अविनाश कुमार, शुभम द्विवेदी, अनामिका सिंह और अन्य ने बताया कि मऊ से ट्रेन छूटने के समय से ही एसी खराब है। जौनपुर में रोककर बनाने का प्रयास किया गया। इसके बाद वाराणसी में भी ट्रेन रोकी गई तो एक अन्य कोच में भी एसी जवाब दे गया। छिवकी स्टेशन पर यात्रियों ने चेन पुल्लिंग की तो मौके पर जीआरपी, आरपीएफ की टीम और स्टेशन अधीक्षक पहुंचे। रेलवे अधिकारियों ने इसकी सूचना आगे डिवीजन को दी।