फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमांचल स्पेशल में एसी कूलिंग कम होने से भड़के यात्री, हंगामा

Wed, 07 Jul 2021 10:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • प्रयागराज जंक्शन पर बदला गया दूसरा कोच, तीन यात्रियों की तबीयत हुई खराब 
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमस भरी गर्मी में जोगबनी से दिल्ली जा रही सीमांचल एक्सप्रेस के एसी कोच में कूलिंग न होने से बुधवार को यात्री भड़क गए। ट्रेन के जंक्शन पहुंचने पर नाराज यात्रियों ने खूब शोर शराबा किया। यात्रियों का कहना था कि जब कूलिंग ठीक नहीं होगी, ट्रेन को आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। इस दौरान यात्रियों ने चेन पुलिंग भी की।  बाद में ट्रेन में दूसरा एसी कोच लगवाया गया।
विज्ञापन


सीमांचल स्पेशल का प्रयागराज जंक्शन आने का समय सुबह 11.50 बजे है, लेकिन ट्रेन बुधवार को 1.57 बजे जंक्शन पहुंची। बताया जा रहा है कि ट्रेन के बी-2 कोच में कूलिंग नहीं हो रही थी। इसकी शिकायत यात्रियों ने दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर की, लेकिन वहां कहा गया कि प्रयागराज में कूलिंग सही हो जाएगी। उमस भरी गर्मी की वजह से कोच में सफर कर रहे तीन यात्रियों की तबीयत खराब हो गई। जंक्शन पहुंचने पर बी-2 कोच के यात्री प्लेटफार्म पर उतर गए। वहां यात्रियों ने खूब शोर शराबा किया। हालांकि यहां कूलिंग न होने का मैसेज पहले ही आ गया था।

एसी मैकेनिक ने पहले कूलिंग ठीक करने का प्रयास किया। कोई सफलता न मिलती देख तय हुआ कि ट्रेन में एक दूसरा कोच लगाया जाए। इस बीच स्टेशन निदेशक वीके द्विवेदी ने यात्रियों के लिए पानी की व्यवस्था की। इसके बाद ट्रेन 2.50 बजे यहां से रवाना हो सकी। मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि कोच में पीछे से ही समस्या थी। यहां जानकारी मिलने पर कोच बदला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें