फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : प्रयागराज एयरपोर्ट पर आज झालमुड़ी से होगा यात्रियों का स्वागत, सजेंगे रंगोली और सेल्फी प्वाइंट

Sun, 14 Jun 2026 08:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज एयरपोर्ट पर सोमवार को यात्री सुविधा दिवस बेहद खास अंदाज में मनाया जाएगा। इस अवसर पर दिल्ली से आने वाली इंडिगो फ्लाइट के सभी यात्रियों का झालमुड़ी खिलाकर स्वागत किया जाएगा। यात्रियों को टीका लगाने के साथ स्मृति चिह्न भी भेंट किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज एयरपोर्ट पर सोमवार को यात्री सुविधा दिवस बेहद खास अंदाज में मनाया जाएगा। इस अवसर पर दिल्ली से आने वाली इंडिगो फ्लाइट के सभी यात्रियों का झालमुड़ी खिलाकर स्वागत किया जाएगा। यात्रियों को टीका लगाने के साथ स्मृति चिह्न भी भेंट किया जाएगा ।

विज्ञापन


विज्ञापन

 

एयरपोर्ट निदेशक राजेश चावला ने रविवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में बताया कि यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और जागरूकता को समर्पित इस आयोजन के तहत परिसर में रंगोली, आकर्षक सेल्फी प्वाइंट, नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पौधरोपण जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता और यात्रियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य व नेत्र जांच शिविर भी लगाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रयागराज एयरपोर्ट अपनी पिछले 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को भी साझा करेगा। बताया कि वर्ष 2012-13 में जहां इस एयरपोर्ट से महज 35,496 यात्रियों ने सफर किया था। वहीं वर्ष 2024-25 में यह आंकड़ा 10.82 लाख के पार पहुंच गया है। इसी तरह विमानों का संचालन भी 1,528 से बढ़कर 10,457 हो गया है, जबकि टर्मिनल भवन का क्षेत्रफल 3,500 वर्गमीटर से वीआईपी रूप लेते हुए लगभग 22,500 वर्गमीटर हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें