फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाफामऊ स्टेशन पर देर तक ट्रेन रुकने पर भड़के यात्री, आगजनी, तोड़फोड़

विज्ञापन
Passengers agitated for late train standing at station, sabotage - फोटो : SIRSA
विज्ञापन
फाफामऊ स्टेशन पर गंगा गोमती ट्रेन को सवा दो घंटे खड़ी कर दिए जाने से यात्री आक्रोशित हो उठे। इस दौरान जमकर हंगामा किया। स्टेशन पर यात्रियों ने जमकर तोड़फोड़ एवं आगजनी की। देर से पहुंची पुलिस ने लाठी भांजकर यात्रियों को काबू में किया।
विज्ञापन

प्रयाग स्टेशन पर डबल लाइन का कार्य चलने के कारण पूरे यार्ड में ब्लॉक लिया गया था। कार्य निश्चित समय से अधिक देर तक चलने के कारण अलग अलग स्टेशन पर ट्रेन को रोक दिया गया था। लखनऊ से प्रयागघाट जा रही रही गंगा गोमती एक्सप्रेस ट्रेन पहले से ही लेट चल रही थी। ट्रेन फाफामऊ स्टेशन पर एक बजकर बाइस मिनट पर पहुंची और उसे यहीं पर रोक दिया गया। यात्री बार बार ट्रेन चलाने का स्टेशन मास्टर पर दबाव बनाने लगे, लेकिन आगे ब्लॉक होने के कारण ट्रेन आगे नहीं बढ़ाई गई।
जिससे यात्री आक्रोशित होकर फाफामऊ स्टेशन पर हंगामा करने लगे। यात्री प्लेटफार्म पर लगे बोर्ड में आग लगा दी। इसके अलावा यात्रियों ने कूलर, दीवार घड़ी, इलेक्ट्रिक डिस्प्ले बोर्ड, कूड़ेदान, टाइम टेबल, सूचना बोर्ड आदि को तोड़ दिया। मौके पर पुलिस नहीं होने के कारण यात्रियों ने बिना रोक टोक हंगामा किया। स्टेशन मास्टर आदि कर्मचारी यात्रियों के तांडव से सहमे हुए थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी, आरपीएफ एवं स्थानीय पुलिस ने लाठी भांजकर यात्रियों को नियंत्रित किया। गंगा गोमती ट्रेन के अलावा थरवई में हावड़ा से दिल्ली जाने वाली डीलक्स, सेवाइत में साकेत एक्सप्रेस, फूलपुर में बुंदेलखंड, अठरामपुर में त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन को रोका गया था। जिससे यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें