फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : राजस्थान से घर लौट रहे यात्री की मौत, सड़क के किनारे पड़ा मिला शव

Fri, 24 Nov 2023 12:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

झूंसी पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह डायल 112 से सूचना प्राप्त हुई कि पुरानी मां काली मंदिर के निकट सड़क के पास रेलिंग के पास अज्ञात व्यक्ति का शव है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया तो शरीर पर कोई जाहिर चोट के निशान नहीं मिले। 
विज्ञापन
मौत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान से अपने घर जौनपुर लौट रहे एक यात्री की सड़क के किनारे मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने के बाद परिजनों को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शरीर पर कहीं कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। 

विज्ञापन


झूंसी पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह डायल 112 से सूचना प्राप्त हुई कि पुरानी मां काली मंदिर के निकट सड़क के पास रेलिंग के पास अज्ञात व्यक्ति का शव है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया तो शरीर पर कोई जाहिर चोट के निशान नहीं मिले। मृतक के परिजन भी सूचना पाकर पहुंच गए। बताया गया कि सुरजू पटेल (48) पुत्र मूलचंद पटेल निवासी ग्राम रसूलहा नेवाडिया जौनपुर का रहने वाला था। वह राजस्थान में काम करता था। तबियत काफी समय से खराब चल रही थी। वह राजस्थान से गांव वापस लौट रहे थे। रात मे अचानक स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने पर झूंसी के लोटस हास्पिटल के पास उतर गए ते। रात में उनकी मौत हो गई। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें