फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019: परवीन सुल्ताना की बंदिशों पर संगीत प्रेमी भाव विभोर

Sat, 23 Feb 2019 01:15 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक कुंभ में शुक्रवार को गायन, वादन और नृत्य की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों पर संगीत प्रेमी भाव विभोर हुए। अनहद नाद में पद्मभूषण परवीन सुल्ताना के सुरों से कुंभ की निशा परवान चढ़ी। स्पिक मैके की ओर से त्रिवेणी मंच पर अनहद नाद के तहत शाम छह बजे पद्मभूषण बेगम परवीन सुल्ताना ने गायन प्रस्तुत किया।

विज्ञापन


पहली बार प्रयागरज आईं परवान सुल्ताना ने राग मारू विहाग में निबद्ध बंदिश से शुरुआत की। उनके साथ तबले पर पं विनोद लेले, हारमोनियम पर डॉ विनय मिश्र एवं तानपूरे पर तोमोका मुशिगा और शांभवी शुक्ला ने संगत की। इनके बाद पं कुशल दास ने सितार पर स्वरों का समन्वय किया। संचालन सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज की छात्रा आकांक्षा मिश्र और सादिया अनवर ने किया। इससे पहले संस्कृति विभाग के मंच पर पर्णिका की प्रस्तुति सराही गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें