फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता भ्रामक प्रचार से मतदाताओं को सावधान करें : अनिल सिंह

Sat, 03 Oct 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो कैप्शन -बेदौ करछना में स्नातक निर्वाचन की जिला योजना बैठक में रणनीति बनाते भाजपा जिला प्र - फोटो : Archive
विज्ञापन
भाजपा यमुनापार जिला की स्नातक निर्वाचन को लेकर जिला योजना की बैठक शुक्रवार को बेदौ गांव में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने की, जबकि मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह रहे।
विज्ञापन

अनिल सिंह ने कहा कि पार्टी ने अशोक राठौर जैसे सहज और प्रबुद्ध प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। स्नातक मतदाता शिक्षित और जागरूक हैं, फिर भी प्रत्येक मतदाता से व्यक्तिगत संपर्क कर प्रथम वरीयता का मतदान सुनिश्चित कराना होगा। कार्यकर्ता भ्रामक प्रचार से मतदाताओं को सावधान करें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व को मजबूत करने की अपील करें।
जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने कहा कि चुनाव का बिगुल बज चुका है। कार्यकर्ता संगठनात्मक तैयारी के साथ मैदान में जुट जाएं। छह अक्तूबर को यमुनापार से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता झांसी में प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होंगे।
विज्ञापन

बैठक को करछना विधायक पियूष रंजन निषाद, कोरांव विधायक राजमणि कोल, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त पटेल व विनोद प्रजापति ने भी संबोधित किया। संचालन जिला संयोजक राकेश पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें