पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में मंडल स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंडल के प्रयागराज, फतेहपुर, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ के चयनित प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। संयुक्त शिक्षा निदेशक दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार वितरण किया गया। शिक्षा निदेशक आरएन विश्वकर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह व प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कार्यक्रम का शुभांरभ किया। सह जिला विद्यालय निरीक्षक लालबाबू मौर्य उपस्थित रहे। इसके निर्णायक नगीनाराम, चंद्रावती, अंजली शर्मा, विनय श्रीवास्तव और प्रतियोगिता के नोडल जगदीश नारायण द्विवेदी रहे।