अभिनेता मनोज बाजपेयी की फिल्म 'घूसखोर पंडित' के विरोध में परशुराम सेना ने प्रदर्शन किया। मनोज बाजपेयी और नीरज पांडेय का पुतला दहन करते हुए नारेबाजी की। फिल्म के नाम को तत्काल बदलने की मांग की गई।
अभिनेता मनोज बाजपेयी की फिल्म 'घूसखोर पंडित' के विरोध में परशुराम सेना ने प्रदर्शन किया। मनोज बाजपेयी और नीरज पांडेय का पुतला दहन करते हुए नारेबाजी की। फिल्म के नाम को तत्काल बदलने की मांग की गई। सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि फिल्म के माध्यम से ब्राह्मणों को अपमानित करने का प्रयास किया जा रहा है, इसे किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
फिल्म के टीजर में क्या है?
फिल्म के टीजर के मुताबिक मनोज बाजपेयी फिल्म में सीनियर इंस्पेक्टर अजय दीक्षित का किरदार निभा रहे हैं। वह दिल्ली में पंडित नाम से मशहूर हैं। वह 20 साल पहले पुलिस फोर्स में सीनियर इंस्पेक्टर के तौर पर भर्ती हुए थे। अपने खराब रिकॉर्ड की वजह से वह उसी रैंक पर हैं। फिल्म में उनके नाम को लेकर विवाद हो रहा है।