फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त नजूल भूमि पर बनेगी पार्किंग, खुलेंगे सरकारी विभाग

Tue, 16 Feb 2021 01:21 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Ateeq Ahmed
विज्ञापन
जिला प्रशासन और प्रयागराज विकास प्राधिकरण की कार्रवाई के बाद खाली कराई गई नजूल भूमि पर सरकारी कार्यालय खोले जाएंगेे। इसके लिए कई विभागों की ओर से प्रस्ताव भी भेजे गए हैं। सिविल लाइंस स्थित भूखंड पर स्मार्ट सिटी के अंतर्गत वाहनों की पार्किंग बनाए जाने की योजना है। 
विज्ञापन


एक दर्जन बंगले काफी पहले खाली कराए जा चुके हैं। इन पर स्मार्ट सिटी के अंतर्गत लाइब्रेरी, जिम्रेजियम आदि निर्माण प्रस्तावित हैं। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के क्रम में भी नजूल के आधा दर्जन भूखंड खाली कराए गए हैं। इन्हें भी सरकारी विभागों को देने के प्रस्ताव भेजे गए हैं। माफिया पूर्व सांसद अतीक अहमद के कब्जे से लूकरगंज में खाली कराई गई जमीन पर ईवीएम गोदाम बनाया जाएगा। निर्वाचन से संबंधित अन्य काम भी होंगे। कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

एडीएम नजूल का कहना है कि अभी आदेश की कॉपी नहीं मिली है। आदेश मिलते ही आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 
इसी क्रम में सिविल लाइंस में खाली कराए गए एक भूखंड पर पार्र्किग प्रस्तावित है। इनके अलावा पीएसी, एसटीएफ आदि विभागों ने भी अपने कार्यालय के लिए भूखंड की मांग की है। कब्जे से मुक्त अन्य भूखंडों को इन विभागों को दिए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि , इस पर अंतिम निर्णय लिया सरकार को लेना है। ऐसे में अफसर इस बारे में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें