फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: धर्मांतरण का दबाव बनाने वाले के माता-पिता पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मांतरण का दबाव बनाने वाले आरोपी के माता-पिता को पुलिस ने पकड़ कर चालान कर दिया। एक आरोपी अभी भी भागा है। फाफामऊ क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की थी कि शांतिपुरम में आरोपी सरताज अली बिरयानी की दुकान चलाता है। दुकान पर इरफान एवं उसका छोटा भाई नौकरी करते हैं। महिला ने आरोप लगाया था कि इरफान, सरताज अली और उसके माता-पिता बेटी को इस्लाम कबूल करने एवं जबरन शादी करने का दबाव बना रहे थे। इसके साथ ही फर्जी आईडी बनाकर बेटी को ब्लैकमेल करते थे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने सरताज अली, इरफान, उसके छोटे भाई और माता-पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने सरताज अली एवं इरफान को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शनिवार को पुलिस ने बहराइच जनपद के सराय काजी गांव की हारून एवं उसकी पत्नी शरीफुल को पकड़ कर चालान कर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें