फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्सल एक्सप्रेस 31 म0ई तक चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज से झांसी के बीच आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए चलाई जा रही पार्सल एक्सप्रेस का संचालन रेलवे ने 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। ऐसे में अब प्रयागराज के साथ मानिकपुर, चित्रकूट, बांदा, महोबा एवं झांसी के कारोबारी इस ट्रेन के माध्यम से छोटी सी छोटी वस्तु भी पार्सल के माध्यम से भेज सकते हैं। एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि सुबह सात बजे यह ट्रेन प्रयागराज से चलकर दिन में 1.40 बजे झांसी पहुंच जा रही है। इसी तरह झांसी से भी सुबह सात बजे चलने के बाद दिन में 1.40 बजे यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन पहुंचती है। पार्सल बुकिंग से संबंधित जानकारी के लिए यात्री 9794837343 और 9794837285 नंबर पर फोन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें