फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग दंपति के सामने कराई संदिग्धों की परेड, फिलहाल लुटेरे पुलिस की पहुंच से दूर

Tue, 15 Dec 2020 12:40 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : घटना के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
मम्फोर्डगंज में रिटायर अफसर व उनकी पत्नी को घर में बंधक बनाकर लूटपाट के मामले में सोमवार को पुलिस ने दोनों के सामने संदिग्धों की परेड कराई। लेकिन दंपति ने उन्हें पहचानने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस की नजर अब घर से गायब मोबाइल फोन की सीडीआर पर टिक गई है। 
विज्ञापन


रिटायर रेलवे अफसर कृष्णचंद श्रीवास्तव 70 व उनकी पत्नी ज्योति श्रीवास्तव 63 को 12 दिसंबर की सुबह घर में बंधक बनाकर तीन बदमाशों ने लूटपाट की थी। घर से कुछ दूरी पर स्थित भवन में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को कुछ संदिग्धों का पता चला। जो घटना के बाद रिटायर अफसर के घर से कुछ दूरी पर दिखे।

पुलिस ने इनमें से दो को एक दिन पहले ही हिरासत में ले लिया था और सोमवार को चार अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। शक के आधार पर भुक्तभोगी दंपति को बुलाकर उनके सामने संदिग्धों की परेड कराई गई। हालांकि उन्होंने उनमें से किसी को भी पहचानने से इंकार कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, जांच में जुटी पुलिस ने दो दिन के भीतर घटना के वक्त आसपास लगे कैमरों की सीसीटीवी फुटेज में दिखे करीब एक दर्जन से ज्यादा लोगों से पूछताछ की है।
विज्ञापन


लेकिन अब तक इनमें से किसी की संलिप्तिता की बात सामने नहीं आई है। जिसके बाद कुछ के अलावा अन्य को छोड़ दिया गया है। फुटेज से कोई सफलता न मिलने पर अब पुलिस की नजर घर से गायब दो मोबाइल फोन की सीडीआर पर टिकी हुई है। इसके लिए टेलीकॉम कंपनियों से संपर्क साधा गया है। सूत्रों का कहना है कि सीडीआर से कई अहम बातों का पता चल सकेगा। सीओ सुधीर कुमार ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें