फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बरदहा में हवाई फायरिंग से दहशत, युवक गिरफ्तार

Mon, 20 Apr 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बरदहा गांव में शनिवार रात पारिवारिक विवाद में जमकर बवाल हुआ। इस दौरान हवाई फायरिंग की। ग्रामीणों ने मौके पर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि अन्य फरार हो गए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बरदहा निवासी अशोक यादव की तहरीर पर पुलिस ने मेजा थाना क्षेत्र के औंता गांव निवासी सौरभ गौतम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बताया गया कि शनिवार रात करीब 8:30 बजे दो परिवारों के बीच विवाद हुआ था। एक पक्ष ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों को बुला लिया। मौके पर पहुंचे युवकों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर जुट गए और युवकों को खदेड़ दिया।
इस दौरान सौरभ ने अशोक यादव पर पिस्तौल से फायर कर दिया, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दो अन्य युवकों को भी हिरासत में लिया गया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। थाना प्रभारी प्रवीण गौतम ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार युवकों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें