फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : महाकुंभ के पहले ग्रेनेड मिलने पर हड़कंप, सफाईकर्मी समेत तीन से एटीएस ने की पूछताछ

Sat, 27 Jul 2024 12:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सफाईकर्मी चंदन कुमार को प्रयागघाट रेलवे लाइन के बगल नाले की सफाई के दाैरान हैंड ग्रेनेड मिला था। जिसे वह अल्लापुर स्थित हैजा अस्पताल के पास स्थित अपने घर लेकर चला गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने सफाईकर्मी समेत तीन युवकों को थाने ले आई।
विज्ञापन
नाले में मिले ग्रेनेड को कराया गया डिफ्यूज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्लापुर स्थित हैजा अस्पताल के पास बृहस्पतिवार शाम सफाईकर्मी चंदन कुमार के पास से हैंड ग्रेनेड मिलने पर सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। महाकुंभ को देखते हुए एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने सफाईकर्मी समेत तीन लोगों से पूछताछ की है।

सफाईकर्मी चंदन कुमार को प्रयागघाट रेलवे लाइन के बगल नाले की सफाई के दाैरान हैंड ग्रेनेड मिला था। जिसे वह अल्लापुर स्थित हैजा अस्पताल के पास स्थित अपने घर लेकर चला गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने सफाईकर्मी समेत तीन युवकों को थाने ले आई। सूचना पर अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियाें ने तीनों से पूछताछ की। चंदन ने बताया कि जानकारी नहीं होने से हैंड ग्रेनेड घर ले गया था। वहीं, कुछ संदिग्ध नहीं मिलने पर शुक्रवार सुबह तीनों युवकों को छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें