नाले में मिले ग्रेनेड को कराया गया डिफ्यूज।
- फोटो : अमर उजाला।
अल्लापुर स्थित हैजा अस्पताल के पास बृहस्पतिवार शाम सफाईकर्मी चंदन कुमार के पास से हैंड ग्रेनेड मिलने पर सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। महाकुंभ को देखते हुए एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने सफाईकर्मी समेत तीन लोगों से पूछताछ की है।
सफाईकर्मी चंदन कुमार को प्रयागघाट रेलवे लाइन के बगल नाले की सफाई के दाैरान हैंड ग्रेनेड मिला था। जिसे वह अल्लापुर स्थित हैजा अस्पताल के पास स्थित अपने घर लेकर चला गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने सफाईकर्मी समेत तीन युवकों को थाने ले आई। सूचना पर अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियाें ने तीनों से पूछताछ की। चंदन ने बताया कि जानकारी नहीं होने से हैंड ग्रेनेड घर ले गया था। वहीं, कुछ संदिग्ध नहीं मिलने पर शुक्रवार सुबह तीनों युवकों को छोड़ दिया गया।