Panda crashed Vande Bharat Express, half an hour bullet train stopped in Jhunsi
सुअर से टकराई वंदे भारत एक्सप्रेस, 25 मिनट झूंसी में रूकी रही बुलेट ट्रेन
वाराणसी से दिल्ली जाते वक्त झूंसी के अंदावा आरओबी के नीचे हुआ हादसा
प्रयागराज/झूंसी। वाराणसी से इलाहाबाद जंक्शन की ओर आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस से शुक्रवार की शाम झूंसी रेलवे स्टेशन के निकट एक सुअर टकरा गया। हादसे में सुअर ट्रेन के अगले हिस्से में फंस गया। इसके चलते ट्रेन को झूंसी स्टेशन के आउटर पर रोकना पड़ा। इस दौरान वंदे भारत वहां 25 मिनट तक खड़ी रही। अचानक ट्रेन को खड़ा होता देख उसमें बैठे यात्री भी परेशान हो गए।
वाराणसी से तीन बजे चलने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस 4.10 बजे के आसपास झूंसी स्टेशन पहुंचने ही वाली थी कि अंदावा रेल ओवर ब्रिज के नीचे ट्रेन से सुअर टकरा गया। ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक मारने का प्रयास किया। इसके चलते आउटर पर ट्रेन को रोकना पड़ा। अचानक ट्रेन के रूकने से भीतर बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। तत्काल झूंसी स्टेशन पर तैनात कर्मचारी और स्टेशन अधीक्षक मौके पर पहुंचे। ट्रेन के नीचे फंसे सुअर को बाहर निकाला गया। तब जाकर ट्रेन आगे रवाना की गई। हादसे के कारण ट्रेन तकरीबन 20 मिनट आउटर पर रुकी रही। जो शाम 4.35 की बजाय शाम पांच बज जंक्शन पहुंची।