फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पंचायती अखाड़ा नया उदासीन की धर्मध्वजा हुई स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
अखाड़ा सेक्टर में पंचायती अखाड़ा नया उदासीन की ओर से बुधवार को विधि विधान के साथ धर्म ध्वजा स्थापित की गई। नया उदासीन अखाड़े की छावनी प्रवेश यात्रा 10 जनवरी को है। इसके पहले बुधवार को अखाड़े में धर्म ध्वजा की स्थापना की गई। पूरे विधि विधान के साथ अखाड़े के संतों ने इस अनुष्ठान को पूर्ण किया।
विज्ञापन

धर्म ध्वजा स्थापना की शुरुआत सबसे पहले ध्वज दंड के पूजन से हुई। 51 हाथ लंबे ध्वज दंड को गंगा जल और पंचगव्य से स्नान करने के बाद उसमें पताका चढ़ाई गई। अखाड़े के मुखिया महंत भगतराम ने बताया कि अखाड़े की पताका में सूर्य भगवान, हनुमान जी और पंच परमेश्वर के प्रतीक के रूप में हाथ के पंजे का चिह्न होता है। अभिमंत्रित करने के बाद इसे ध्वज दंड में पहनाया जाता है। अखाड़े के चार महा मंडलेश्वर और सभी चार मुखिया महंतों की मौजूदगी में धर्म ध्वजा की स्थापना की गई । इस अवसर अखाड़े के मुखिया महंत आकाश मुनि, मुखिया महंत जगतार मुनि और मुखिया महंत मंगलदास मौजूद रहे।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें