फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के बाद पथराव, फायरिंग

Sun, 18 Oct 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में भी मतदान खत्म होते-होते बवाल हो गया। बहरिया ब्लॉक में मऊआइमा थाना क्षेत्र के तेजपुर गांव मे मतदान पूरा होते ही नारेबाजी को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। बवाल इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से हवाई फायरिंग होने लगी। एक-दूसरे पर पथराव किया गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस पहुंची तो फायरिंग करने वाले भाग निकले। बाद में उपद्रवियों की धरपकड़ के लिए कई जगह छापे मारे गए। पुलिस ने देर रात बवाल करने वालों के खिलाफरिपोर्ट दर्ज कर ली। तीसरे चरण के दौरान गंगापार के अन्य चार ब्लॉकों में भी मतदान के दौरान छिटपुट बवाल हुआ और पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं।
विज्ञापन


तीसरे चरण के तहत शनिवार को फूलपुर, होलागढ़, मऊआइमा, बहरिया और सोरांव में कुल 61.62 फीसदी वोट पड़े। शाम पांच बजे मतदान खत्म होते ही बहरिया ब्लॉक के तेजपुर गांव में जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी अबरार अहमद के समर्थक उनके पक्ष में नारेबाजी करने लगे। अबरार के पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में आमने-सामने आए दोनों पक्ष भिड़ गए। दोनों ओर से एक-दूसरे पर पथराव कर हवाई फायरिंग शुरू कर दी।

 गोलियां तड़तड़ाईं तो दहशत से लोग घरों में घुस गए। खबर पाकर कुछ देर बाद पुलिस पहुंची मगर तब तक फायरिंग करने वाले भाग गए थे। पथराव में अबरार के पक्ष के मुश्ताक अहमद, आसमां और मोहम्मद यासीन घायल हो गए। पुलिस ने देर रात अबरार पक्ष की तरफ से मुस्तकीम की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली। उधर, फूलपुर के चंदोहा गांव, मऊआइमा ब्लॉक के मानी उमरपुर गांव, बहरिया ब्लॉक के सरायजीत सिंह उर्फ जयसिंहपुर, होलागढ़ ब्लॉक के सुल्तानपुर अकबर, बमनपुर, राजापुर चौबारी में भी दो पक्षों के बीच झड़प हुई। पुलिस को कई जगह लाठियां भांजनी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें