फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: करंट की चपेट में आने से पेंटर की मौत

विज्ञापन
हरखपुर।मृतक शिव प्रकाश की फाइल फोटो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के जोगीपुर मझियारी गांव निवासी 20 वर्षीय युवक की रविवार दोपहर नवनिर्मित मकान में पेंटिंग करते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मकान के लोहे की ग्रिल में लिपटे नंगे तार में करंट दौड़ रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम जोगीपुर (मझियारी) निवासी शिव प्रकाश पटेल (20) पुत्र सुनील कुमार पटेल मजदूरी करता था। गांव के रिश्तेदार किशन कुमार के साथ वह कई दिनों से फतेशाह का पुरवा स्थित सर्वजीत यादव उर्फ पप्पू यादव के नवनिर्मित मकान में पेंटिंग का काम कर रहा था। बताया गया कि मकान निर्माण के ठेकेदार राजेंद्र सरोज के कहने पर दोनों वहां काम करने पहुंचे थे।
रविवार सुबह भी शिव प्रकाश पेंटिंग करने गया था। दोपहर करीब तीन बजे काम के दौरान वह लोहे की ग्रिल में लिपटे नंगे तार के संपर्क में आ गया। तार में करंट दौड़ रहा था इसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ में काम कर रहे किशन कुमार ने घटना की सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे, तो घर में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन

परिजनों ने मौत का कारण स्पष्ट कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर फौतिया तजकरा (मर्ग रिपोर्ट) दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कल्याणपुर चौकी प्रभारी आयुष सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर शिकायत दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मृतक तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था तथा अविवाहित था। शिव प्रकाश की मौत से मां फूला देवी, पिता सुनील कुमार, छोटे भाइयों शिवम और सत्यम तथा बहन शिवानी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें