फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: तिरंगा यात्रा निकालकर अमर शहीदों को याद किया

Thu, 13 Aug 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मेजारोड चौराहे पर भाजपाईयों ने बुधवार शाम को तिरंगा यात्रा निकाली। मेजारोड के कोंहड़ार मार्ग से शुरू होकर तिरंगा यात्रा पांती, लखनपुर, जानकीगंज फिर मेजारोड चौराहे पर आकर समाप्त हुई। इस दाैरान आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले अमर शहीदों को याद किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजक भाजपा मेजा मंडल के अध्यक्ष शैलेश पाण्डेय ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश देना है। तिरंगा यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता जयशंकर पाण्डेय, योगेश शुक्ल, मुन्नन शुक्ल, सुशील मिश्र, प्रमुख प्रतिनिधि पप्पू गौतम आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें