भाजपा उरुवा मंडल के पदाधिकारियों के साथ तिरंगा यात्रा निकालतीं भाजपा नेता बीना मिश्रा। संवाद
भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को चिरैया मोड़ से सिरसा मंडल अध्यक्ष राणा सेठ के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा निकाली। इस दाैरान भाजपा नेता बीना मिश्रा ने कहा कि इस देश को आजाद कराने में पता नहीं कितने क्रांतिकारी अमर शहीद हो गए थे। तब जाकर अंग्रेजी हुकूमत को भगाया जा सका था। तिरंगा यात्रा चिरैया मोड़ से शुरू होकर डोरवा मोड़ तक निकाली गई। यात्रा में उरुवा मंडल के अध्यक्ष आशीष पटेल, पदाधिकारी और कार्यकर्ता आदि शामिल रहे।