फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack : पाकिस्तानी नागरिकों का रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस, सरकार ने जारी किया है देश छोड़ने का निर्देश

Fri, 25 Apr 2025 11:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में भारत छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। इसे लेकर प्रयागराज पुलिस भी सतर्क हो गई है। बृहस्पतिवार को पुलिस और इंटेलिजेंस यूनिट प्रयागराज में रहने वाले पाकिस्तानी नागरिक का रिकॉर्ड खंगालने में भी जुट गई हैं।
विज्ञापन
पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को दी गई श्रद्धांजलि। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में भारत छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। इसे लेकर प्रयागराज पुलिस भी सतर्क हो गई है। बृहस्पतिवार को पुलिस और इंटेलिजेंस यूनिट प्रयागराज में रहने वाले पाकिस्तानी नागरिक का रिकॉर्ड खंगालने में भी जुट गई हैं।

पाकिस्तानी नागरिक अपने मूल पते पर है भी या नहीं, इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस अफसरों ने बताया कि आतंकी हमले के बाद जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक मिले तो उसे पाकिस्तान जाने के लिए की जाने वाली उचित कार्रवाई सुनिश्चित कराएं। वहीं, पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि मौजूदा वक्त में कोई पाक नागरिक शॉर्ट टर्म विजिट पर नहीं है। पुलिस सभी तथ्यों को लेकर रिकॉर्ड खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें