तहसील के 29 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद होगी। एक नवंबर से होने वाली धान की खरीद 2441 रुपये प्रति क्विंटल की जाएगी। किसान रजिस्ट्रेशन कराने में जुटे हुए हैं। वहीं तीन लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है।
मेजा तहसील में धान खरीद के लिए खाद्य एवं रसद विभाग के 12, पीसीएफ के एक, पीसीयू के 13 और यूपीएसएस के तीन क्रय केंद्र बनाए गए हैं। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी सुभाष चन्द्र यादव ने बताया कि एक नवंबर से सभी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू कर दी जाएगी।
इसके अलावा फार्मर आईडी से भी धान खरीद का पंजीयन होगा। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ने बताया कि फार्मर आईडी से भी धान खरीद का पंजीयन किया जा रहा है। इसके अलावा आधार से भी पंजीयन किया जा रहा है। किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसलिए दोनों व्यवस्थाएं तय की गई है।