कोरांव से विधायक राजमणि कोल ने रैली का किया शुभारंभ
विधायक राजमणि कोल ने गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज में स्वगणना रैली का फीता काटकर शुभारंभ किया। आयोजन का नेतृत्व एसडीएम ठाकुर प्रसाद ने किया। प्रधानाचार्य डॉ. साबिर अली के साथ बच्चों, स्काउट गाइड्स और एनसीसी कैडेट्स ने नगर में रैली निकाली। इस मौके पर अनिल कुमार यादव, गोविंद मिश्रा, अपूर्व मिश्रा और गणेश तिवारी आदि रहे।