फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बारिश से धान की फसल बर्बाद

Sat, 19 Sep 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
तिलईबाजार,छाता गांव में जलभराव के कारण फसल नष्ट होने से किसानों का धरना फोटो,धरने में मौजूद ल
विज्ञापन
मऊआइमा के छाता डीह में दो सप्ताह से अधिक समय से जलभराव है। बारिश से सैकड़ों बीघा धान की फसल सड़ गई है। इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया। उन्होंने प्रशासन से फसल क्षति का सर्वे कर मुआवजा मांगा है। किसानों का कहना है कि उन्होंने कर्ज लेकर धान की फसल तैयार की थी। फसल से अच्छी पैदावार और आमदनी की उम्मीद थी, लेकिन लगातार जलभराव के चलते खेतों में खड़ी फसल नष्ट हो गई। किसानों के मुताबिक, खेती में लगाई गई उनकी पूरी जमा पूंजी पानी में डूबकर बर्बाद हो गई। प्राकृतिक आपदा ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें