फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: यूपीआई का विरोध करने जा रहे कांग्रेस अध्यक्ष गिरफ्तार

Sat, 19 Sep 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
बहरिया में यूपीआई टैक्स का विरोध कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष अशफाक अहमद को गिरफ्तार करती पुलिस
विज्ञापन
कांग्रेस गंगापार के जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वे यूपीआई का विरोध करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ सांसदकार्यालय जा रहे थे। उनका उद्देश्य फूलपुर के सांसद प्रवीण पटेल के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूजा सामग्री भेंट करना था। बहरिया पुलिस को इसकी जानकारी मिली।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने उन्हें कनेहटी गांव से गिरफ्तार किया। अशफाक अहमद को पुलिस चौकी सिकंदरा में दिनभर नजरबंद रखा गया। शाम को उन्हें रिहा कर दिया गया। अशफाक अहमद ने कहा कि कांग्रेस भाजपा की नीतियों का विरोध करती रहेगी। उन्होंने यूपीआई के 2000 रुपये से अधिक के भुगतान पर लागू कर को जनता पर बोझ बताया।
इस मौके पर शरद उपाध्याय मुन्ना, डा.जगत नारायण सिंह, देवराज उपाध्याय, समशुल कमर, भोलानाथ तिवारी, सददाम हुसैन सिददीकी, डा.अमर सिंह पटेल, सुरेश पटेल, रितेश पासी, मो.फारुक आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें