फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पीएसी जवान से इलाज के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमनगंज एरिया में पीएसी के जवान से इलाज के नाम पर दो लाख रुपये लेकर वापस न करने का मामला सामने आया है। पीड़ित जवान ने साथी आरक्षी के खिलाफ धूमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

42वीं वाहिनी पीएसी नैनी में तैनात प्रेम कुमार चौबे ने पुलिस को बताया कि उनके परिचित आरक्षी परमानंद तिवारी, जो 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा में तैनात हैं। आरोप है कि उन्होंने खुद और पत्नी के सड़क हादसे में घायल होने की बात कहकर आर्थिक मदद मांगी थी। प्रेम कुमार के मुताबिक, उन्होंने अपने पास मौजूद 25 हजार रुपये देने के साथ ही रिश्तेदार से 1.75 लाख रुपये उधार लेकर कुल दो लाख रुपये परमानंद तिवारी को दिए थे। आरोप है कि रकम जल्द लौटाने का भरोसा दिया गया, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी पैसा वापस नहीं किया गया। पीड़ित ने बताया कि कई बार फोन करने पर आरोपी हर बार अगले महीने रुपये लौटाने की बात कहता रहा, लेकिन अब फोन उठाना भी बंद कर दिया है। धूमनगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें