फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : जेपी नड्डा ने परिवार समेत किया संगम में स्नान, सीएम योगी भी रहे संग

Sat, 22 Feb 2025 07:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)

सार

पवित्र त्रिवेणी संगम में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सपरिवार आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद बड़े हनुमान मंदिर और अक्षयवट के भी दर्शन-पूजन किए।

विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संगम में लगाई डुबकी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पवित्र त्रिवेणी संगम में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सपरिवार आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद बड़े हनुमान मंदिर और अक्षयवट के भी दर्शन-पूजन किए।

जेपी नड्डा परिवार समेत शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। यहां त्रिवेणी संकुल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके उपरांत सभी नेतागण अरैल घाट से फ्लोटिंग जेटी के जरिए संगम पहुंचे। यहां बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अपने परिवार के साथ साइबेरियन पक्षियों को दाना खिलाया। इसके बाद उन्होंने सबसे पहले भाजपा नेताओं संग सामूहिक रूप से संगम स्नान किया।

विज्ञापन


इसके बाद पत्नी एवं परिजनों संग विधि-विधान से संगम में पावन डुबकी लगाई। सीएम योगी और बीजेपी के अन्य नेताओं ने विधि-विधान के साथ मां गंगा की पूजा अर्चना की। इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, हर्षवर्धन बाजपेयी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Trending Videos



 

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें