फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में ऑनर किलिंगः प्रेम संबंधों से नाराज घर वालों ने बेटी को मारकर फंदे से लटकाया

Sat, 23 May 2020 11:14 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
girl child hang suicide
विज्ञापन
सोरांव के रुदापुर गांव में बेटी के प्रेम संबंध से नाराज घरवालों ने हत्याकर उसकी लाश फंदे पर लटका दी। मौत की सूचना पर पुलिस पहुंची तो बताया कि उसने खुदकुशी कर ली है। हालांकि पोस्टमार्टम में राज खुल गया। पता चला कि किशोरी को गला दबाकर मारा गया। पुलिस ने किशोरी के भाई, मां, बहन समेत पांच परिजनों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

रुदापुर गांव में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी के पिता की मौत हो चुकी है। घर में मां अलावा चार भाई हैं। तीन भाई बाहर रहकर ट्रक चलाते हैं, जबकि एक भाई मो. जैद यहीं रहकर ऑटोमोबाइल एजेंसी में काम करता है। घर में उसकी पत्नी के अलावा बड़ी बहन भी रहती है। शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब किशोरी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।

लेकिन घरवालों ने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। शाम 5.30 बजे के करीब किसी ने सूचना दी तो पुलिस पहुंची। पूछताछ में घरवालों ने बताया कि किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि किशोरी की नाक, मुंह दबाकर हत्या की गई। उसकी मौत दम घुटने की वजह से हुई। जानकारी पर सीओ सोरांव ने मोके पर पहुंचकर घरवालों से पूछताछ की तो वह पहले तो इधर उधर की बातें करते रहे। लेकिन थाने लाकर कड़ाई से पूछताछ में हकीकत बयां कर दी।
विज्ञापन

hang - फोटो : Youtube

मर्जी के खिलाफ तय कर दी थी शादी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आने के बाद सीओ सोरांव केवी अशोक ने भाई, मां, बहन, भाभी को हिरासत में ले लिया और थाने लाकर पूछताछ शुरू की। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने किशोरी की शादी तय कर दी थी, लेकिन वह इसके लिए राजी नहीं थी।

इस बात को लेकर आए दिन वह घरवालों से झगड़ती थी। शुक्रवार को भी उसने मां, बहन से झगड़ा किया था। इस बात की जानकारी मिली तो भाई जैद घर पर आया और उसे पीटने लगा। विरोध करने पर सभी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। सीओ ने बताया कि हत्या में मृतका की चाची महरीन बानो भी शामिल थी। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 


हत्या के बाद घरवालों ने इसे खुदकुशी का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। पांच घरवालों को गिरफ्तार कर लिया गया है। -सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसएसपी
विज्ञापन

Crime Scene

हत्या को खुदकुशी का रूप देने के लिए की भरपूर कोशिश

सोरांव के रुदापुर में किशोरी की हत्या को खुदकुशी का रूप देने की घरवालों ने भरपूर कोशिश की। बहन को मारने के बाद भाई जैद चुपचाप घर से बाहर निकल गया। उधर मां व अन्य परिजनों ने साजिश के तहत पड़ोसी को बुलाकर उस कमरे का दरवाजा खुलवाया, जिसमें किशोरी का शव फंदे से लटकता मिला। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी साजिश का भंडाफोड़ हो गया। 

पुलिस के मुताबिक, जिस वक्त किशोरी का उसके घरवालों से झगड़ा हुआ, भाई जैद बाहर था। विवाद होने के बाद मां ने फोन कर जानकारी दी तो वह घर आया और बहन को पीटना शुरू कर  दिया। उसने विरोध किया तो मां-बहन समेत अन्य लोग भी उसे पीटने लगे। इसी दौरान मुंह, नाक दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। मामले को खुदकुशी का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। इसके बाद साजिश के तहत जैद चुपचाप घर से बाहर निकल गया।

कुछ देर बाद उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। पड़ोसी पहुंचा तो बताया कि बेटी ने नाराज होकर खुद को कमरे में बंद कर लिया है। पड़ोसी के धक्का देते ही दरवाजा खुल गया जिसके बाद किशोरी का शव फंदे पर लटकता दिखाई दिया। शाम साढ़े पांच बजे के करीब किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचने के बाद मामला संदिग्ध लगा तो शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

हत्या में जमानत पर छूटा है भाई

पुलिस के मुताबिक, जैद पहले भी हत्या के मुकदमे में जेल जा चुका है। 2018 में उसने अपनी ही बुआ के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमें वह गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था। वर्तमान में वह इस मामले में जमानत पर बाहर था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें