फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोडिंग से आधी रात धधका ट्रांसफार्मर

Wed, 17 May 2017 02:20 AM IST
इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी बढ़ने के साथ-साथ ट्रांसफार्मरों पर ओवरलोडिंग का बोझ भी बढ़ रहा है। सोमवार को रात दो बजे कालिंदीपुरम में 430 केवी का ट्रांसफार्मर लोड बढ़ने के कारण तेज धमाके के साथ धधक उठा। ट्रांसफार्मर की तेज आग की चपेट में पास रखीं दो गुमटियां भी आ गईं और राख हो गईं। वहीं पास रखे बांस-बल्ली के ढेर को भी लपटों ने चपेट में ले लिया। इसके बाद आग और विकराल हो उठी।
विज्ञापन

मोहल्ले में आग बढ़ने के साथ भगदड़ की स्थिति बन गई। अफरातफरी के बीच लोगों ने फायरब्रिगेड को सूचना दी। फायरब्रिगेड टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर के आसपास के क्षेत्र में ही लगभग 20 मवेशी बंधे थे, वह बांस-बल्ली में लगी आग से छटपटाने लगे। मोहल्ले के लोगों ने किसी प्रकार चाकू से उनका बंधन काटकर उन्हें आजाद किया। पूर्व सभासद अखिलेश सिंह ने बताया कि लोगों की सजगता से बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।

17 घंटे बाद बहाल हुई आपूर्ति, पानी के लिए तरसे लोग
बिजली विभाग ने दिनभर प्रयास करने के बाद मंगलवार शाम को 6.30 बजे ट्रांसफार्मर बदला। तब जाकर 17 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। ट्रांसफार्मर जलने से कालिंदीपुरम की बड़ी आबादी को पानी तक के लिए परेशान रहना पड़ा। मंगलवार को तेज धूप और गर्मी में लोग दिनभर तड़पते रहे। बिजली नहीं आने से लोगों के इनर्वटर भी ठप पड़ गए। ऐसे में लोग पूरे दिन घर के बाहर छांव खोजते नजर आए।
विज्ञापन


कीडगंज में फुंका ट्रांसफार्मर, 14 घंटे बत्ती रही गुल
पुलिस बूथ चौराहे पर लगा 400 केवी का ट्रांसफार्मर सोमवार रात 10.30 बजे लोड बढ़ने के कारण तेज आवाज के साथ फुंक गया। पूरा मोहल्ला रातभर अंधेरे में रहा। लोग कीडगंज सबस्टेशन, रामबाग सबस्टेशन का चक्कर लगाते रहे, लेकिन कोई व्यवस्था नहीं की जा सकी। ट्रांसफार्मर जलने से नई बस्ती कीडगंज, त्रिवेणी रोड, कृष्णनगर कीडगंज, केएल कीडगंज, मनमोहन नगर, नेतानगर सहित दर्जनों मोहल्लों में पूरी रात बिजली नहीं रही। सुबह बिजली नहीं होने से लोगों को पानी भी नहीं मिला। दोपहर 12 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। कीडगंज सब स्टेशन के अवर अभियंता विनोद पाल ने बताया कि ओवर लोडिंग के चलते ट्रांसफार्मर जलने की घटना बढ़ रही हैं। करेली में भी रात में जले ट्रांसफार्मर को पूरे दिन प्रयास के बाद बदला जा सका।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें