फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हाईवे पर पलटा बालू लदा ओवरलोड डंपर

Thu, 02 Apr 2026 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर से सोरांव की ओर जा रहा बालू लदा ओवरलोड ट्रक पटना उपरहार के सामने अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना भोर में करीब तीन बजे की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक व खलासी को सीएचसी भेजा और डंपर को कब्जे में ले लिया है। फतहपुर मर्का से एक डंपर बालू लादकर सोरांव के लिए निकला था। डंपर नवाबगंज थाना क्षेत्र के पटना उपरहार गांव के पास पहुंचा था, तभी गाड़ी में खराबी आ गई और वह अनियंत्रित होकर पलट गया। करीब तीन बजे भोर में हुई घटना की सूचना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंचे। घायल चालक भूपेंद्र व खलासी रमेश कुमार निवासी विजयपुर थाना किशुनगंज फतेहपुर को सीएचसी कौड़िहार इलाज के लिए भेजा, जहां उपचार के बाद डाक्टरों ने उन्हें छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें