फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में बनेंगे ओवरहेड टैंक, मूर्तियां होंगी आवारणयुक्त

विज्ञापन
Overhauled tanks, sculptures will be built in Prayagraj - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
शहर में बनेंगे ओवरहेड टैंक, शीशे के बॉक्स में होंगी मूर्तियां
विज्ञापन

0 नगर विकास मंत्री ने सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के दौरान अफसरों को दिए निर्देश
0 स्मार्ट सिटी, ड्रेनेज, सीवरेज, नाइट मार्केट, वेंडिंग जोन आदि पर समयबद्ध काम पर जोर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शहरियों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए शहर में नए ओवरहेड टैंक निर्माण की सौगात दी है। इस बारे में शासन ने बजट भी जारी कर दिया है। शुक्रवार को सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने यह जानकारी दी। उन्होंने शहर के विभिन्न चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की मूर्तियों को शीशे के बॉक्स में करने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक के दौरान विकास कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए मंत्री ने कहा कि नलकूपों के आसपास ओवरहेड टैंक बनाए जाएं। शासन ने इस मद में धनराशि आवंटित कर दी है। अफसरों से कहा कि स्थान चिह्नित कर 15 दिन में अवगत कराएं। मंत्री ने स्मार्ट सिटी के कार्यों को गति देने का निर्देश दिया। कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास आवंटित किए जाएं। ड्रेनेज, सीवरेज, नाइट मार्केट और वेंडिंग जोन के कार्यों को समय सीमा निर्धारित कर पूरे करें।
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री ने अतिक्रमण को अभियान चलाकर हटाने के निर्देश दिए। अफसरों से साफ कहा कि सफाई व्यवस्था में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। बारिश में जलभराव से लोगों को परेशानी न हो, यह अफसर दौरा कर सुनिश्चित कर लें। बैठक में डीएम भानु चंद गोस्वामी, नगर आयुक्त डॉ. उज्ज्वल कुमार, जल निगम के मुख्य अभियंता जीसी दुबे, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के जीएम पीके अग्रवाल, अपर नगर आयुक्त अमरेंद्र वर्मा, चीफ इंजीनियर सतीश कुमार, जीएम जलकल रतन लाल, डूडा प्रभारी प्रतिभा श्रीवास्तव आदि के साथ पीडीए के अफसर भी मौजूद रहे।
---
कुंभ में बनीं सड़कें उखड़ रहीं, मंत्री हुए नाराज
प्रयागराज। नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना शुक्रवार को नगर भ्रमण के दौरान कुंभ के दौरान बनाई गईं कई सड़कों को उखड़ा देख नाराज हुए। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि सड़कों की गुणवत्ता जंचवाएं और संबंधित विभाग से खराब सड़कों की मरम्मत कराएं। बरगद घाट और बहादुरगंज के रास्ते कई स्थानों पर जलजमाव देख उन्होंने नालियों की सफाई, ड्रेेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डीएम और नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि सड़कों की गुणवत्ता जांचने के साथ यह देख लें कि कार्यदायी संस्था से रखरखाव का अनुबंध है या नहीं। अनुबंध है तो संबंधित विभाग से सड़कों की मरम्मत कराने का काम तत्काल शुरू कराएं। उन्होंने साफ कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की कमी पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अफसर दंडित होंगे और ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।
---------------
मंत्री ने कहा, गंगा-यमुना की स्वच्छता का काम सर्वोपरि
0 यमुना की सफाई को बरगद घाट पर
सीवेज पंपिंग स्टेशन का उद्घाटन
प्रयागराज। बरगद घाट पर शुक्रवार को नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 30 एमएलडी क्षमता के सीवेज पंपिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। इस मौके पर कहा कि गंगा और यमुना स्वच्छ रहें, यह काम हमें प्राथमिकता के आधार पर करना है। उन्होंने अफसरों को निर्देशित किया कि किसी भी दशा में गंदा पानी बिना शोधन के नदियों में न छोड़ा जाए।
विज्ञापन

मंत्री ने नमामि गंगे योजना के तहत संवारे गए बरगद घाट का निरीक्षण किया। कहा कि प्रयागराज के घाटों को नया स्वरूप दिया जाए। इस संबंध में उन्होंने प्रस्ताव मांगा है। जल निगम के अफसरों से पेयजल लाइन, नलकूप स्थापना के साथ सीवर लाइन बिछाने के कार्यों में तेजी लाने को कहा। कार्यक्रम स्थल पर पूजन-अर्चन के बाद पंपिंग स्टेशन का शुभारंभ करने से पहले जल निगम के मुख्य अभियंता जीसी दुबे ने मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर नगर आयुक्त डॉ. उज्ज्वल कुमार, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के जीएम पीके अग्रवाल समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें