फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 से अधिक जोड़ों ने मांगी शादी की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के बीच शहनाई भी बजने लगी है। पाबंदियां हटने के साथ इसमें तेजी भी आई है। आगामी दिनों में 80 से अधिक जोड़े एक-दूजे के होंगे। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन से अनुमति मांगी है। हालांकि, वे अधिकतम 18 लोगों की मौजूदगी में ही फेरे ले सकेंगे। अफसरों का कहना है कि दूल्हा और दुल्हन समेत अधिकतम 20 लोग शादी में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन

शादी की अनुमति के लिए आवेदकों की कतार बढ़ गई है। अनुमति लेने की व्यवस्था एडीएम सिटी और एडीएम प्रशासन के यहां से की गई है। आवेदन का प्रारूप तैयार किया गया है। एडीएम प्रशासन के यहां तैयार प्रारूप में आवेदक के साथ शादी में शामिल होने वाले सभी लोगों का पता, मोबाइल नंबर, दूल्हा या दुल्हन से रिश्ता समेत अन्य विवरण मांगे गए हैं। दूल्हा या दुल्हन के खास रिश्तेदारों को ही शादी में शामिल ह
ोने की अनुमति है। एडीएम सिटी के यहां तैयार प्रारूप में शादी में शामिल होने वाले नाम और मोेबाइल नंबर मांगे जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में शादी के लिए एडीएम प्रशासन के यहां करीब चार दर्जन लोगों ने शादी की अनुमति के लिए आवेदन किया है। इसी तरह से शहर में शादी के लिए एडीएम सिटी के यहां तीन दर्जन लोगों ने आवेदन किया है। एडीएम सिटी अशोक कुमार कनौजिया ने बताया कि सभी को अनुमति प्रदान कर दी गई है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के निर्देशों के अंतर्गत ही शादी की अनुमति दी गई है, जिसका सभी को पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें