फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे : एक ही दिन में 14 हजार से अधिक टिकट रद्द, रेलवे ने 1.17 करोड़ का दिया रिफंड

Sun, 11 Oct 2026 02:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नई दिल्ली जाने वाली प्रमुख ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी तो रेलवे को भी बड़ा आर्थिक झटका लगा। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में नौ अक्तूबर को एक ही दिन में आरक्षित टिकटों के निरस्तीकरण पर यात्रियों को 1.17 करोड़ रुपये का रिफंड लौटाना पड़ा। प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल पर ही करीब 67 लाख रुपये वापस किए गए। ऑनलाइन बुक टिकटों के रिफंड को जोड़ने पर यह राशि और बढ़ने का अनुमान है।

विज्ञापन
रेलवे। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली जाने वाली ट्रेनों के शुक्रवार को हुए निरस्तीकरण के चलते जहां एक ओर आम यात्रियों को परेशानी हुई तो वहीं रेलवे को भी इससे आर्थिक चोट पहुंची। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के रिजर्वेशन काउंटरों की बात करें एक ही दिन में रेलवे प्रशासन ने 1.17 करोड़ रुपये आरक्षित टिकट के रिफंड के रूप में चुकाए।

विज्ञापन


दरअसल शुक्रवार को प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर, प्रयागराज एक्सप्रेस, शकूरबस्ती स्पेशल, हमसफर क्लोन, कानपुर शताब्दी, श्रमशक्ति आदि महत्वपूर्ण ट्रेनें निरस्त कर दी गई थीं। प्रयागराज मंडल के विभिन्न रिजर्वेशन काउंटरों से 14656 यात्रियों के आरक्षित टिकट नौ अक्तूबर को निरस्त हुए।

इन काउंटरों से एक ही दिन में 1,17,71,418 रुपये की राशि यात्रियों को रिफंड के रूप में लौटाई गई। नौ अक्तूबर को प्रयागराज मंडल में कुल 71,843 यात्रियों ने टिकटों की बुकिंग कराई थी। मंडल के प्रमुख स्टेशनों में प्रयागराज जंक्शन पर कुल 21,894 टिकट बुक हुए थे, जिनमें से 4,239 यात्रियों ने अपने टिकट कैंसिल करा लिए। इसके एवज में प्रयागराज जंक्शन पर यात्रियों को 35,39,296 रुपये का रिफंड दिया गया। 
विज्ञापन


इसी तरह, कानपुर सेंट्रल पर भी यात्रियों की बड़ी संख्या में टिकट रद्दीकरण देखने को मिला। कानपुर सेंट्रल पर कुल 18,168 यात्रियों ने टिकट बुक कराए थे, जिनमें से 3,904 यात्रियों ने यात्रा रद्द कर दी। यहां यात्रियों को 31,56,822 रुपये का रिफंड जारी किया।

Trending Videos
विज्ञापन

80 फीसदी से ज्यादा ऑनलाइन बुक किए जाते हैं आरक्षित टिकट

मौजूदा समय 80 फीसदी से ज्यादा आरक्षित टिकट आईआरसीटीसी और कुछ अन्य निजी एप के माध्यम से बुक होते हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि जो टिकट ऑनलाइन बुक कराए गए शुक्रवार नौ अक्तूबर को उसके निरस्तीकरण के रूप में तकरीबन पांच करोड़ रुपये का रिफंड दिया गया।

शुक्रवार को प्रयागराज मंडल की जो ट्रेनें निरस्त हुई उसका नियमानुसार रिफंड यात्रियों को विभिन्न स्टेशनों के रिजर्वेशन काउंटर से दिया गया। ऑनलाइन टिकट के रिफंड का आंकड़ा अभी उपलब्ध नहीं है। -अमित कुमार सिंह, पीआरओ, प्रयागराज मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें