फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : 1100 से अधिक पुलिस अधिकारियों को बताई गईं विवेचना की तकनीकी, दिया गया वैज्ञानिक जांच का प्रशिक्षण

Fri, 31 Jul 2026 07:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी विभाग की तरफ से 27 से 31 जुलाई 2026 तक ''स्किल एनहांसमेंट वर्कशॉप फॉर पुलिस ऑफिसर्स इन इन्वेस्टिगेशन ऑफ मेडिकोलीगल केसेज'' विषय पर पांच दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
विज्ञापन
मोतीलाल नेहरू में पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण देते एक्सपर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी विभाग की तरफ से 27 से 31 जुलाई 2026 तक ''स्किल एनहांसमेंट वर्कशॉप फॉर पुलिस ऑफिसर्स इन इन्वेस्टिगेशन ऑफ मेडिकोलीगल केसेज'' विषय पर पांच दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

विज्ञापन

 


 

कार्यशाला में प्रयागराज कमिश्नरेट के 230-250 पुलिस विवेचना अधिकारियों ने प्रतिदिन भाग लिया। पांच दिनों में कुल 1100 से अधिक अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। शुभारंभ 27 जुलाई को माननीय न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देसवाल, प्राचार्य प्रो. एके वर्मा, प्रो. वीबी सहाय और एफएसएल निदेशक प्रो. आदर्श कुमार की मौजूदगी में हुआ। आयोजन सचिव डॉ. राजेश कुमार राय और सह-आयोजन सचिव डॉ. दिनेश कुमार सिंह रहे। विभागाध्यक्ष प्रो. अर्चना कौल और डीसीपी सागर जैन ने मार्गदर्शन किया।

प्रतिदिन चार शैक्षणिक और एक प्रश्नोत्तर सत्र में क्राइम सीन प्रबंधन, साक्ष्य संरक्षण, शव प्रबंधन, पोस्टमार्टम, मेडिको-लीगल रिपोर्ट और आधुनिक फॉरेंसिक तकनीकों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। समापन पर अधिकारियों ने इसे अत्यंत उपयोगी बताया और नियमित आयोजन की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें