तहसील प्रशासन की सख्ती के बावजूद क्षेत्र में संचालित छह ईंट-भट्ठों की रॉयल्टी अब भी संचालकों ने जमा नहीं की है। प्रशासन ने रॉयल्टी राशि जमा करने में विलंब होने पर कार्रवाई को कहा है।
बताते चलें कि मंसूराबाद के आसपास लाई, भगदेवरा, मोहरब, फतेहपुर कायस्थान, सम्हई, गरियावां समेत कई गांवों में ईंट-भट्ठों का संचालन हो रहा है। शुक्रवार को नायब तहसीलदार धीरज पटेल की अगुवाई में जेसीबी मशीन से कच्ची ईंटों को नष्ट करा दिया गया था। नायब तहसीलदार धीरज पटेल ने बताया कि अब तक 14 ईंट-भट्ठों की बकाया रॉयल्टी संचालकों ने जमा कर दी है। छह की बाकी है।